नाग वशीकरण मंत्र साधना

नाग वशीकरण मंत्र साधना

नाग वशीकरण मंत्र साधना

नाग वशीकरण साधना, शेष नाग साधना, नाग कड़ा साधना, नाग कन्या साधना- सर्प सरीसृप प्रजाति का प्राणी है| इसकी कई प्रजातियाँ होती है| इनमे सबसे महत्वपूर्ण नाग माना जाता है| इसे भारतीय कोबरा के नाम से जाना जाता है| भारतीय धर्म ग्रन्थों में नाग को दैवीय शक्ति से सम्पन्न माना गया है| भगवान विष्णु शेषनाग पर विराजित वर्णित हैं| दूसरी तरफ शिव के गले में सर्प माला की अनेक व्याख्याएँ हैं| इसके अलावा विशहरा नामक पंच सर्प कन्याएँ शिव की पुत्री के रूप में पूजित हैं| अनेक प्राचीन कथाओं में बताया गया है कि नाग देवता खजाने की रक्षा करते हैं| स्वप्न में नाग देव के दर्शन का अर्थ धन लाभ से जोड़ा जाता है|  यही वजह है कि भारत में नाग पंचमी विशिष्ट त्योहारों में से गिना जाता है| तंत्र विद्या में इन दैवी शक्ति से युक्त नाग को सिद्ध करने की अनेक विधि बताई गई है| निसंदेह यह विधियाँ उन वैज्ञानिक तथ्यों से सर्वथा भिन्न हैं जिसके अनुसार नाग मात्र एक रेपटाइल है| सामान्य जीवन में विशेष तांत्रिक साधना न करते हुए भी कुछ उपाय के द्वारा नाग देवता को प्रसन्न किया जा सकता है| जिनके आशीर्वाद से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है|

नाग वशीकरण मंत्र साधना
नाग वशीकरण मंत्र साधना

जैसे –

  • नाग पंचमी के अवसर में शिव तथा नाग दोनों की पूजा करें|
  • काल सर्प दोष हो तो नागपंचमी के अवसर पर नाग-नागिन का जोड़ा तांबे में गढ़वा कर शिव मंदिर मे अर्पित करें|
  • चाँदी की डिब्बी में नाग केसर रखें|
  • पूजा स्थल पर चांदी का सर्प रखें|

शेष नाग साधना

भगवान विष्णु के शैया के रूप में वर्णित शेष नाग की शक्तियाँ असीम हैं| इन्हे सिद्ध कर लेने के उपरांत साधक अखंड सुख का स्वामी बन जाता है| इस साधना के लिए सामग्री पहले एकत्र कर लें| जैसे – चन्दन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा, श्वेत और नीला धागा, जटायुक्त नारियल, लाल और सफेद कपड़ा, पंच मेवा, फल, हवन सामग्री, आटा, मिठाई

यह साधना रविवार को संध्या काल सात बजे से दस बजे के मध्य करें| सबसे पहले काष्ठ पीठिका पर पूर्व दिशा की ओर श्वेत वस्त्र बिछा दें, उस पर एक फैला हुआ तांबे का पात्र(प्लेटनुमा) रखें| उस पात्र पर चन्दन के टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़े कर बिछा दें| अब आटे से सात फन वाले सर्प की आकृति बनाएँ तथा उसे चन्दन के टुकड़ो के ऊपर स्थापित करें दें| उस पत्र के निकट शिव तथा विष्णु का विग्रह अथवा चित्र रखें| शिव के चित्र के स्थान पर शिवलिंग भी स्थापित किया जा सकता है| परंतु इनकी पूजा के बाद पंचामृत से अभिषेक अवश्य करें| ईशान कोण पर मनसा देवी को स्थापित करें| कलश के ऊपर नारियल स्थापित कर दें|

भारतीय पूजा पद्धति एक नियम के अनुसार होती है जिसमे आवाहन के पश्चात प्राण-प्रतिशठा होती है| तत्पश्चात पंचोपचार तथा षोडशोपचार विधि का वर्णन है| तथा नियमतः सबसे पहले गणेश जी को पूजा अर्पित की जाती है| इसलए पंचोपचार विधि से गणेश जी की पूजा करें, तत्पश्चात, शिव तथा विष्णु देव, मनसा देवी की पूजा करें| मनसा देवी को लाल वस्त्र अर्पित करें|  पुनः पंचोपचार पूजन शेषनाग देव को अर्पित करें| धूप, दीप नेवेध्य अर्पित करने के बाद शेषनाग देवता को पूंछ की ओर से दोनों रंगो का धागा अर्पित करें| अब निम्नलिखित मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें –

ओम शं-शं-शं शेषनाग देवतायै नमः

जाप समाप्त होने के उपरांत रुद्राक्ष गले में धारण कर लें| दूसरे दिन प्रातः काल स्नान के बाद पुनः सभी का धूप दीप दिखाकर पूजन करें| अंत में सभी सामाग्री काष्ठ पीठिका पर बिची श्वेत कपड़े में बांधकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें| कलश का जल पूरे घर में सिक्त कर दें| शेष नाग साधना से आर्थिक संकट दूर होता है तथा कर्ज से मुक्ति होती है| परंतु यह साधना योग्य गुरु की देख रेख में करना ही श्रेयस्कर है|

नाग कड़ा मंत्र

ऐसा मंत्र जिसकी सहायता से नागों को पकड़ा जाता है अथवा उनका जहर उतारा जाता है  नाग कडा कहा जाता है| इस साधना के द्वारा मांत्रिक किसी भी सर्प को अपने वश में कर सकता है| नाग तंत्र साधना में इनकी संख्या एक सौ एक बताई गई है|

यह साधना किसी नदी के तट पर करें| अपने सम्मुख तांबे के लोटे में जल तथा कच्चा दूध मिलाकर रखें| धूप दीप लगाएँ| अब काली हकीक या रुद्राक्ष की माला पर निम्नलिखित नाग कीलन मंत्र का जाप करें

जहां बिराजौ बालू कालू/कीलें तेरे दंत, ओष्ठ, मुख तालु/कीलूँ तेरी माई बाबा जिनका है तू जाया रे

कीलूँ तोरी दादी-नानी जिनने गोदी खिलाया रे, कीलूँ तोरी भाई-बंधु जिनने लाड़ जताया रे!

कीलूँ तेरी कुल बिरदरी जिन संग तू फिरे है रे

उक्त मंत्र में सबोधित नाग तथा उसके परिजनो के कीलन की बात कही गई| निरंतर चालीस दिनो तक इस मंत्र का जाप एक सौ आठ बार करें| प्रति दिन लोटे का जल किसी सर्प की बांबी में डाल दें| चालीसवे दिन यह मात्र सिद्ध हो जाता है| यदि किसी को साँप डस ले तो इस मंत्र को सात बार पढ़ कर झाड दें| उसे आराम मिलेगा|

चाटी चलाना

यह विधि बिहार के मधुबनी क्षेत्र में प्रचीलित है| यहाँ के अनेक ग्रामो की भूमि नाग डीह मानी जाती है| साधारणतया यहाँ साँपो को मारा नहीं जाता है| अक्सर दिखने वाले सर्पों से एक प्रकार की मैत्री स्थापित हो जाती है| फिर भी यदि सर्प किसी को डस ले तो इसके लिए चाटी चलाकर सर्प को वश में करने की प्रक्रिया की जाती है| यह विधि विद्वान पंडितों के मध्य ही प्रचलित है| यदि किसी को साँप काट ले तो सर्व प्रथम प्राथमिक उपचार के तहत उस स्थान को कसकर बांध दे| इसके बाद निंलिखित  मंत्र ज़ोर –ज़ोर से पढ़ें

कौन देस से आया है रे कौन देस है डेरा

आवो अपना बिक्ख  उतारो शिव सप्पत  है तोरा

हाक डाक नेबों फांक फेंकब फन थाकुच तोरा

उक्त मंत्र को दो तीन की सख्या में पुरुषों की मंडली बनाकर ज़ोर-ज़ोर से पढ़ें| मंत्र पाठ के कुछ ही देर बाद वह सर्प वापस लौटता है अपना जहर उस व्यक्ति से शरीर से चूसकर वापस चला जाता है| यदि नहीं आए तो इसी मंत्र को पढ़ते हुए मांत्रिक कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उस सर्प को संबोधित करटे हैं| अपने पूरी हथेली उसके जख्म के स्थान पर रखते हैं| इसके बाद वह हथेली बिना मांत्रिक के प्रयास के खुद ब खुद चलने लगती है और ठीक उस सर्प की बांबी के पास आकर रुकती है| वहाँ उस सर्प को कीलित कर दिया जाता है| वह वशीभूत होकर वापस आता है तथा पीड़ित के शरीर से जहर चूस लेता है|

 

[Total: 5    Average: 3.8/5]