पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय

पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय

पति पत्नी के बीच झगड़े अनबन  खत्म करने के उपाय

समाज में कुछ रिश्ते जन्म के साथ बनते हैं और कुछ रिश्ते जन्म के बाद बनते हैं। ऐसे ही एक रिश्ता  है पति-पत्नी का। कहने को यह रिश्ता दो व्यक्तियों के बीच होता है। लेकिन ये दो व्यक्ति ही आपस में बहुत सारे रिश्ते निभाते हैं। जरूरत पड़नेपर ये दो व्यक्ति एक दूसरे के प्रति माता-पिता, भाई-बहन जैसे रिश्ते भी निभाते हैं। सर्दी-गर्मी जैसे मौसम की तरह प्यार और तकरार करते हुए पति-पत्नी एक दूसरे का साथ ज़िंदगी भर देते हैं । लेकिन कभी-कभी इस रिश्ते में प्यार और तकरार का संतुलन बिगड़ जाता है। प्यार कम हो जाता है और तकरार वाला पलड़ा ऊंचा हो जाता है। परिणामस्वरूप आपस में अनबन होने लगती है । कभी -कभी यह अनबन विकराल रूप लेकर तलाक या ख़ुदकुशी तक के रूप में बदल जाते है। कुछ लोग पति पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति के टोटके ढूंढ लेते हैं। आइये आपको पति-पत्नी के बीच अनबन दूर करने के कुछ उपाय बताएं ।

पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय
पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करने के उपाय

पति-पत्नी में कलह निवारण हेतु उपाय:

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और तकरार बराबर के अनुपात में अच्छी होती है। जब इस अनुपात का संतुलन बिगड़ जाता है तो पूरे परिवार की खुशियों पर असर पड़ता है। इस रिश्ते में कलह को टालने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय अगर आप अपनाना चाहते हैं तो निम्न प्रयास किए जा सकते हैं:

  1. हर सुबह नयी सुबह:

कहते हैं न रात गई बात गई,आप बस यही बात हमेशा याद रखें। रात को गिले-शिकवे दूर करके अगली सुबह नयी सुबह होनी चाहिए। कभी एक दिन की बात को दो-तीन दिन तक नहीं खींचना चाहिए।

  1. कमी सबमें होती है :

इंसान गलती का पुतला होता है। इसलिए अपने जीवनसाथी में सिर्फ कमी ही नहीं देखनी चाहिए। प्यार तो वो होता है जो कमी को खूबी में बदल दे। इसलिए पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय को सफल बनाने के लिए जरूरी है की आप कमियों को न देखें।

  1. केवल अच्छा देखें :

पति-पत्नी के बीच अनबन को दूर करने का उपाय चाहते है तो आप जीवन साथी की हमेशा तारीफ करें। मन से करी गयी सच्ची तारीफ के दो बोल किसी को भी अपना बना लेते हैं।

  1. अपने निर्णय स्वयं लें:

परिवार सुख-दुख का साथी होता है। लेकिन आप कभी परिवार के सदस्यों की गलत बातों का साथ न दें। कुछ परिवार पति-पत्नी के बीच कलह निवारण की जगह बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसी हालत में आप स्वयं सही-गलत का निर्णय लें।

पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के कुछ उपाय

आपको अपने जीवन साथी के साथ कलह निवारण में अगर इन उपायों से सफलता नहीं मिल रही है तो ज्योतिष का सहारा लिया जा सकता है। पति-पत्नी के बीच कलह निवारण के ज्योतिष उपाय हो सकते हैं। कुछ उपाय इस प्रकार हैं:

  1. मंत्र जाप :

समाज में बहुत से पंडित पति-पत्नी में कलह निवारण हेतु ज्योतिष उपाय बताते हैं। एक सरल उपाय हम भी आपको बताते हैं। आपको एक मंत्र का जाप करना है। पूरे मन और शांत चित्त से यह मंत्र पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय के रूप में निश्चित ही सफल होगा। यह मंत्र है :

अक्ष्यो नौ मधुसंकाशे अनीक नौ समंजनम् ।

अंतः कृणुष्व मां ह्रदि मन इन्नोसहासति । ।

इस मंत्र से मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए देवी-पार्वती के सामने बैठकर इसका जाप करें।

  1. शिव पूजन :

भगवान शिव का पूजन हर ग्रहस्थ के लिए उत्तम माना जाता है। आप भी अगर पति-पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति चाहते हैं तो रोज सुबह उठकर नहाकर शिवलिंग पर जल चड़ाएँ। वैसे तो सुबह जल्दी उठना अच्छा माना जाता है लेकिन सूर्योदय से पहले इस पूजा के लिए उत्तम है। जल चड़ाते समय इस मंत्र का जाप भी अच्छा असर दिखाएगा।

ॐ नमः समभवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च । ।

  1. टोटका:

पति-पत्नी के बीच झगड़ों से मुक्ति के टोटके अगर सही तरीके से किए जाएँ तो अच्छा असर दिखाते हैं। एक बहुत साधारण सा टोटका है जो करने में भी बहुत आसान है। पत्नी अपने पति के सिरहाने सिंदूर की पुड़िया और पति अपनी पत्नी के सिरहाने कपूर की पुड़िया रख दें ।  इससे अच्छा पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने का उपाय हो नहीं सकता है।

  1. गणेश प्रतिमा:

भगवान गणेश संकट मोचन कहे जाते हैं। आप जानते ही है की  गणेश पूजन से  धन-संपत्ति में वृद्धि तो होती ही है। इसके साथ ही यह पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय भी हो सकते  हैं। आप घर में चाँदी के गणेश जी की प्रतिमा अपने पूजा घर में रख लें। इससे पति-पत्नी के बीच कलह निवारण हेतु सबसे सरल उपाय है।

  1. दुर्गा पूजा:

दुर्गा माँ का पूजन हर परेशानी को दूर करने में सहायक होता है। पति-पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति पानी हो तो निम्न मंत्र का जाप दुर्गा जी की तस्वीर के सामने करें। रोज एक माला करने से निश्चय ही पति पत्नी के बीच प्यार बढ्ने के उपाय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  1. फूलों का उपचार:

रंग-बिरंगे फूलों से घर ही नहीं रिश्ते भी सजाये जा सकते हैं। पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के उपाय के लिए गेंदे के फूलों का सहारा लिया जा सकता है। कुछ गेंदे के फूल लेकर उनपर कुमकुम का निशान लगा लें। अब इन फूलों को भगवान के सामने चड़ा दें।

  1. नाम लिखें :

पति-पत्नी में कलह निवारण हेतु ज्योतिष उपाय बताने वाले ये उपाय भी  बताते हैं। लाल स्याही से अपने पति या पत्नी का नाम लिखें और हनुमान जी का जाप करते हुए इसे घर के किसी कोने में रख दें।

पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहे इसके लिए बहुत जरूरी है की उनकी तकरार लंबी न चले। पति पत्नी में कलह कभी-कभी एक ही नहीं कई घर बर्बाद कर देते हैं। इसलिए जब प्यार की कमी हो तो पति पत्नी में कलह निवारण के लिए ज्योतिष उपाय अपना लेने चाहिए।

 

[Total: 17    Average: 4.4/5]